दुर्ग
दुर्ग, 6 जनवरी। केंद्र सरकार द्वारा जूते चप्पल पर जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है। जिसके विरोध में दुर्ग भिलाई फुटवेयर एसोसिएशन ने आज दुकानें बंद रखी और वित्त मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड 19 से घरेलू व्यापार को भारी क्षति उठानी पड़ी है। अभी व्यापार संभल ही रहा था कि सरकार द्वारा व्यवसाय पर जीएसटी 12 प्रतिशत कर दिया गया है जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। आम लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में जीएसटी वृद्धि का विरोध करते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री के व्यापार को सरल बनाने के आह्वान के विपरीत निर्णय है।
एक तरफ प्रधानमंत्री गरीबों को मु त राशन देकर मदद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जीएसटी काउंसिल गरीबों पर जीएसटी का अतिरिक्त भार डालकर गरीबों को यथास्थिति बनाए रखने में सहायक बन रहा है। एसोसिएशन ने करों की दर में वृद्धि को स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन कर फुटवेयर पर जीएसटी दर की वृद्धि पर चर्चा कर आम सहमति बनाना चाहिए।