दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जनवरी। टाउनशिप में आज सुबह कार से कॉलेज जा रही सहायक प्राध्यापिका सडक़ दुर्घटना में घायल हो गईं। भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में कार क्रमांक सीजी 07 एएस 7365 के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रगति नगर रिसाली सडक़ 11 निवासी शासकीय कॉलेज भिलाई-3 में सहायक प्राध्यापक उमा आडिल (48 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे प्रगति नगर से भिलाई-3 कॉलेज अपनी कार क्रमांक सीजी 07 एमए 5512 से जा रही थीं। फारेस्ट एवेन्यू रोड जेपी चौक के पहले सेक्टर-5 में एक अन्य कार क्रमांक सीजी 07 एएस 7365 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक गलत दिशा से लाते हुये कार को ठोकर मार दी।
हादसे से श्रीमती आडिल के दोनों पैर के घुटने एवं पीठ में चोट आई है और उनकी कार सामने से क्षतिग्रस्त हो गयी। अल्टो चालक वाहन समेत निकल गया। रिपोर्ट बाद कोतवाली पुलिस अल्टो और उसके चालक को तलाश रही है।