दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर से सोमवार को डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिससे भवन अनुज्ञा लेने प्रकिया आसान हुई। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने पहले दिन बोरसी क्षेत्र के तीन हितग्राहियों ममता यादव वार्ड 51 शालिनी गुप्ता, पूर्ण दास को अनुमति जारी पत्र वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल शुरूवात कर नागरिकों को बेहतर सुविधा दी। आउटर की कालोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। शहर में 66000 मकान है, आउटर की कालोनियों में 17 वार्ड है, जहां अविकसित कालोनियों में आवास निर्माण को लेकर नागरिको को भवन अनुज्ञा के लिए कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था। इसके अलावा जो नए सुविधा के शुरू होने से आम जनताओं को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा जो नए मकान का निर्माण हो रहा है, स्वीकृति ले आउट के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करते ही स्वीकृति मिल जाएगी। निगम कार्यलाय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, विधायक वोरा एवं महापौर बाकलीवाल ने बताया कि डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली नाम दिया गया है। शासन द्वारा इस पहल से आम जनताओं के लिए बड़ी राहत की बात है, कुछ ही मिनटों में भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी और आवदेन शुल्क मात्र एक रुपए लिया जाएगा।
निगम आयुक्त मंडावी ने बताया कि नागरिको को नई सुविधा पूरी तरीके पर मिलेगी। उन्होंने कहा इसके लिए निरन्तर निरीक्षण भी किया जाएगा। इस कड़ी में आयुक्त हरेश मंडावी ने तत्काल डाटा सेंटर में साफ्टवेयर इंजीनियरों के साथ बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, सहायक भवन अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,भवन निरीक्षक विनोद मांझी समेत इंजीनियर्सगण मौजूद थे।


