दुर्ग

गार्डन से बाईक चोरी
05-Jan-2022 4:46 PM
गार्डन से बाईक चोरी

भिलाई नगर, 5 जनवरी। वृंदा नगर से बाईक लेकर नेहरू नगर गार्डन गए युवक की मोटर साइकल आधे घंटे के भीतर किसी ने पार कर दी। काफी तलाश के बाद युवक के पिता ने सुपेला थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृन्दानगर केम्प-1 निवासी 46 वर्षीय प्रमोद सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विकास सिंग बाइक क्रमांक सीजी 07 एलयू 0889 को लेकर नेहरू नगर जीम गार्डन के पास शाम करीब 5 बजे खड़ी कर गार्डन अंदर घूमने चला गया। थोड़ी देर बाद वापस आया तो देखा कि जहाँ बाईक खड़ा किया था वहाँ नहीं है। काफी तलाश बाद ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात चोर बाईक चोरी कर ले गया। सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट