दुर्ग

रिटायर्ड कर्मी के घर से आधा किलो चांदी-नगदी चोरी
04-Jan-2022 8:59 PM
रिटायर्ड कर्मी के घर से आधा किलो चांदी-नगदी चोरी

भिलाई नगर, 4 जनवरी। एसीसी कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मी के प्रगति नगर रिसाली निवास का ताला तोडक़र चोरों ने आधा किलो चांदी और नगदी की चोरी कर ली। जानकारी मिलते बेटी के घर गया अंतरकर परिवार भिलाई लौटा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

नेवई पुलिस ने बताया कि प्रगति नगर रिसाली निवासी चंद्रकांत अंतरकर पत्नी कीर्ति के साथ 21 दिसंबर को घर पर ताला लगा बेटी-दामाद के पास चले गये थे। घर की चाबी कीर्ति के भाई वसुंधरा नगर भिलाई-3 निवासी राकेश पेंडसे को दे गए थे। 23 दिसंबर को राकेश प्रगति नगर रिसाली घर जाकर देखा तो सब ठीक था। 31 दिसंबर को पड़ोसी जी. रमा ने कीर्ति को फोन कर बताया कि उनके घर के मेन डोर खुला हुआ है। कीर्ति ने राकेश पेडंसे को फोन पर सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा। दरवाजा का ताला टूटा पाया और सामान अस्त-व्यस्त देख चोरी होने का संदेह हुआ।

 भिलाई लौट चंद्रकांत ने देखा कि आलमारी में रखे 5 चांदी के सिक्के वजन 100 ग्राम तथा 4 नग 10-10 ग्राम के सिक्के और 7 हजार नगद गायब है। चंद्रकांत की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।


अन्य पोस्ट