दुर्ग

नया साल मनाने सहेलियों के साथ क्लब पहुंचीं छात्रा से मोहल्ले के युवक ने की मारपीट, जुर्म दर्ज
03-Jan-2022 10:36 PM
नया साल मनाने सहेलियों के साथ क्लब पहुंचीं छात्रा से मोहल्ले के युवक ने की मारपीट, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जनवरी।
स्टेशन मरोदा की कॉलेज छात्रा नेहरू नगर में जब अपनी फ्रेंड्स के साथ न्यू ईयर पार्टी कर रही थी, तभी मोहल्ले का युवक वहां आ धमका और जबरन छात्रा को साथ चलने कहा, मना करने पर उसने छात्रा से मारपीट की और जब लोग इक_ा हुए तो वह बाईक से भाग निकला। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा ने परिजनों के साथ सुपेला थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

सुपेला थाना एसआई लखेश गंगेश ने बताया कि स्टेशन मरोदा नेवई निवासी 18 वर्षीय युवती बीए प्रथम वर्ष की कॉलेज में छात्रा है। वह अपनी सहेलियों के साथ नेहरू नगर स्थित बीट एन बाईट क्लब में बीती शाम पहुँची और केक काटने के बाद ये सभी खाना खा रहे थे, तभी स्टेशन मरोदा नेवई निवासी होमेंद वहां पहुंचा और युवती को यहां नया साल मनाने के लिये कौन लाया है, पूछने लगा।

युवती बोली कि मैं अपने मर्जी से सहेलियों के साथ आयी हूं। तब होमेंद गुस्सा हो उसे खींचते हुये क्लब से नीचे लाया और नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास बाईक में बैठ बोलने लगा। युवती के मना करने पर होमेंद आवेश में आकर गाली गलौज करते हुए उसको पीटने लगा। होमेंद के हाथ में पहने हुए कड़े से रंजना को काफी चोट आई। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा होने लगी तो होमेंद बाईक से फरार हो गया।

युवती की सूचना पर एक सहेली वहां पहुंची और दोनों भिलाई नगर थाना गई। वहां से युवती को शासकीय अस्पताल सुपेला में उपचारार्थ भेजा गया। उसके पिताजी व चाचा रात हो जाने की वजह से घर ले गए। सुबह युवती की रिपोर्ट पर आरोपी होमेंद के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट