दुर्ग

पं. रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई
03-Jan-2022 11:45 AM
पं. रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  2 जनवरी।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने जानकारी दी कि आज सर्वप्रथम पंडित रविशंकर शुक्ल की तैलचित्र पर छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन सोसायटी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा, जिला अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आरएन वर्मा सहित कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ला का योगदान मध्यप्रदेश को शिक्षा स्वास्थ्य कृषि उद्योग की दृष्टि से समृद्ध बनाने व चहुंमुखी विकास करने में रहा। उनके द्वारा स्थापित भिलाई इस्पात संयंत्र मिनी भारत के रूप में विख्यात है।

मंच का संचालन परमजीत सिंह भुई ने व आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष गया पटेल ने किया। सभा का समापन 2 मिनट के मौन श्रद्धाजंलि से किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, परमजीत सिंह भुई, महेन्द्र सक्सेरिया, कमल नारायण रुंगटा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, शिवाकांत तिवारी, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, अलख नवरंग, विमल यादव, छाया चौधरी, अनीस रजा, पासी अली, राहुल अग्रवाल, राजेश शर्मा, लक्की, नरेश, हरीश पटेल, मीना पाल, राम मिलन सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश नागरजी, अशोक मेहरा, विकास यादव, डॉ। केशव सिन्हा, संजय कोहले, राकेश साहू, हिमांशु सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव, विमल यादव, दान बाई तमस्कर, प्रीति साहू, निरुपमा, किरण देशमुख, विकास सिन्हा, नवाब एजाज चौहान, सीता टंडन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट