दुर्ग

किक बॉक्सिंग में खिलाडिय़ों ने जीते पदक
02-Jan-2022 9:15 PM
किक बॉक्सिंग में खिलाडिय़ों ने जीते पदक

दुर्ग, 2 जनवरी। वाको इंडिया कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 25 दिसंबर तक छत्रपति शिवाजी बॉक्सिंग स्टेडियम स्पोट्र्स का पलेक्स बालेवाडी पुणे में महाराष्ट्र किक बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले से 8 खिलाडिय़ों ने सेसाई गिरीराव के मार्गदर्शन में टीम कोच राम कुमार पांडे व भरत साहू एवं महिला टीम मैनेजर  आरती सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया।

प्रतियोगिता में कुमारी दृष्टि यादव, कुमारी साक्षी साहू, ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया तथा कुमारी कृष्णा साहू को कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। अरमान देवांगन को 9जी रैंक, पार्थ कुमार यादव को 9जी रैंक, विश्वजीत साहू को 9जी रैंक,  विपिन दहाते को 5जी रैंक व अक्षत चंद्रा को 5जी रैंक प्राप्त हुआ। सभी खिलाडिय़ों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को दुर्ग जिला मार्शल आर्ट के मु य प्रशिक्षक सेंसाई गिरिराव, सीनियर प्रशिक्षक अरविंद चंदेल, दीपक गुप्ता, जे।पी। राजू एवं भरत साहू ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट