दुर्ग

नव वर्ष के पहले दिन कोरोना विस्फोट, मिले 24 मरीज
02-Jan-2022 9:15 PM
नव वर्ष के पहले दिन कोरोना विस्फोट, मिले 24 मरीज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,  2 जनवरी। नव वर्ष के पहले दिन मिले कोरोना मरीजों की सं या से तीसरी लहर की आहट शुरू हो गई है। लंबे अंतराल के बाद बड़ी सं या में कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है। शनिवार को जिले में कोरोना के 24 मरीज मिले है। करीब 4 महीने बाद कोरोना मरीजों की सं या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले 2 दिनों में भी कोरोना के 22 मरीज मिले थे। इस वजह से कोरोना के एक्टिव केस में बढ़ोतरी हो गई है। वर्तमान में कोरोना के 74 एक्टिव केस है। इनमें से ज्यादातर होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मिले मरीजों में सर्वाधिक 4 मरीज कुबेर एनक्लेव जुनवानी के बताए गए हैं। सेक्टर 7 भिलाई से 2 तथा सेक्टर 3, सेक्टर 6, सेक्टर 10, नेहरू नगर, रूआबांधा सेक्टर व गल्र्स हॉस्टल जुनवानी से कोरोना के एक-एक मरीज मिले हैं। इसी तरह दुर्ग में सुभाष चौक बोरसी, पंचशील सोसायटी बोरसी, नयापारा वार्ड 1, अंबेडकर आवास वार्ड 18, रायपुर नाका, शक्ति नगर वार्ड 17 सहित अन्य जगहों में कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके अलावा सत्यम चौक भिलाई 3 तथा अमलेश्वर में भी कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इनमें से कुछ मरीजों का ट्रेवल हिस्ट्री है जो चेन्नई, नागपुर, जयपुर व महाराष्ट्र टूर से आए हैं।कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि के कई कारण गिनाए जा रहे हैं।

मरीजों की सही ढंग से ट्रेसिंग नहीं होना तथा उनके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच नहीं होना भी एक कारण बताया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन के प्रति उदासीनता, मास्क के प्रति ढिलाई तथा सोशल डिस्टेंसिंग को नजरअंदाज करना कहीं लोगों को भारी न पड़ जाए। इसमें प्रशासनिक लापरवाही भी दिखाई पड़ रही है। समय रहते अगर नहीं चेते, तो लोगों को जिंदगी की एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।


अन्य पोस्ट