दुर्ग

पुराना बस स्टैंड में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग
02-Jan-2022 9:05 PM
पुराना बस स्टैंड में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग

 दुर्ग,  2 जनवरी। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड पर हाई मास्ट लाइट लगाने या प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने की मांग विधायक  अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से की है। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि शहर के हृदय स्थल होने एवं साल भर इस स्थल का उपयोग सामाजिक सांस्कृतिक रचनात्मक धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम के लिए किया जाता है। इतनी उपयोगिता वाले स्थल होने के बावजूद इस स्थल की उपेक्षा शहरवासियों से छिपी नहीं है।

मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि छत्तीसगढ़ मंच की मांग पर विधायक अरुण वोरा ने  पुराना बस स्टैंड पर प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट लगवाई थी जो कि ऊंट के मुंह में जीरा जाने वाली कहावत को चरितार्थ करती है। शहर के सबसे प्रमुख व ह्रदय स्थल होने के बावजूद भी काफी कम लाइट लगाई गई थी।


अन्य पोस्ट