दुर्ग

दो दिवसीय झमाझम सांस्कृतिक महोत्सव
02-Jan-2022 8:44 PM
दो दिवसीय झमाझम सांस्कृतिक महोत्सव

कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 2 जनवरी। उतई समीप सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर में दो दिवसीय झमाझम सांस्कृतिक महोत्सव का रहा धूम प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी  युग युवा युगान्तर उत्कर्ष समिति एवं समस्त ग्रामवासी मचांदुर के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें रामायण, रामधुनी, जसझाँकी, फ़ाग, डांस, पंडवानी,पंथी, राऊत नाचा, बांस गीत, मंडलियों का आयोजन हुआ।

 जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य लेखन साहू, सरपंच दिलीप साहू, घुघसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले,पाऊवारा सरपंच वामन साहू, शासकीय हाई स्कूल प्रभारी प्राचार्य काकोली चौधरी,एस के सिंह, पंच प्रवीण यदु, सीताराम देवांगन, सीमा देवांगन, कुंती यदु, भाजपा मंडल महामंत्री सोनू राजपूत, प्रशिक्षण प्रमुख पूनमचंद सपहा, फलेंद्र सिंह राजपूत, प्रमुख रूप से रहें।

अतिथि संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि मचांदुर में जिस प्रकार नया साल का आगाज होता उस प्रकार पूरे छत्तीसगढ़ में कोई जगह नहीं होता है। गांव में इस प्रकार के कार्यक्रम होने से गांव का माहौल बदलेगा।

इस आयोजन के लिए आयोजक समिति को बहुत बहुत बधाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने कहा कि रामायण कथा के माध्यम से लोगों ने आनंद ले रहें, इसे अपने जीवन मे उतारे और भगवान राम के जैसे बेटा बनें अभी वर्तमान समय मे कोरोना वायरस फिर तेजी के साथ फ़ैल रहें। इस कारण सभी लोग मास्क का उपयोग करें।

स्वागत भाषण जनपद सदस्य लेखन साहू मचांदुर सरपंच दिलीप साहू ने दिया कार्यक्रम का संचालन राखी साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य युगलोकिशोर साहू, नागेश्वर प्रसाद साहू, जय प्रकाश साहू, जितेंद्र साहू, अलख पटेल, धनुओं ठाकुर, अल्ताफ कुरेशी, राजा खान, रेणुका साहू, मोना पटेल, भारती पटेल, पूजा पटेल, बिश्नाथ साहू, महेश साहू, पतराम पटेल, रामकिशोर गोस्वामी, रोहित चंद्राकार, सुदर्शन साहू,रवि गोस्वामी, तोरण साहू, जसलोक साहू, नितेश साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट