दुर्ग

झकड़ी फन फन फनही नाम गेम ने सबको किया हतप्रभ
01-Jan-2022 9:35 PM
 झकड़ी फन फन फनही नाम गेम ने सबको किया हतप्रभ

सरयूपारीण ब्राह्मण महिला समाज ने नए साल के स्वागत में किए कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 जनवरी। जिला सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की महिला प्रकोष्ठ  द्वारा नए साल के स्वागत एवं पुराने वर्ष की विदाई के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन सामाजिक भवन लुचकी पारा दुर्ग में किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने अध्यक्ष सुमन पांडे की अध्यक्षता में समस्त संचालक सदस्यों अपर्णा चौबे, संध्या तिवारी, शैल किरण शुक्ला, मंजू पांडे, पुष्पा तिवारी, सुमन शर्मा के साथ यह भी निर्णय लिया। 

समाज की उन महिला शक्तियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपने पारिवारिक जिम्मेदारी के अलावा अपने बच्चों को उच्च प्रशासनिक पदों पर देश सेवा करने की प्रेरणा प्रदान की। इसी परिप्रेक्ष्य में सविता  शर्मा का सम्मान किया, जिन्होंने अपनी बिटिया को देश के सर्वोच्च सेवा आईपीएस में सफलता प्राप्त करने में सहयोग किया, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में पदस्थ हैं।

अध्यक्ष सुमन पांडे ने उन्हें शाल और श्रीफल देकर स मानित किया। साथ ही समाज की महिलाओं को विविध गेम के साथ क्विज में छत्तीसगढ़ी शब्दों में प्रश्न बनाकर गेम खिलाया।

झकड़ी फन फन फनही नाम से नया गेम बनाकर सब को हतप्रभ किया। सभी ने बहुत उत्साह के साथ नए वर्ष का स्वागत ने डांस के साथ किया।

पुरस्कार वितरण अतिथि के रूप में आए सविता शर्मा के साथ अखंड ब्राह्मण समाज की संगठन सचिव भारती तिवारी एवं अध्यक्ष आशा शुक्ला, समाज के वरिष्ठ सदस्य पुष्पा तिवारी, दुर्गेश नंदिनी दुबे, कांति शर्मा द्वारा किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रीति बेहरा भजन के माध्यम से जीवन दर्शन समझाया।

भजन मंडली रंजना चौबे, संगीता मंजू के साथ समाज की महिलाएं थी। पुरस्कार विजेता रश्मि, मंजू पांडे, दुर्गेश नंदिनी, संध्या तिवारी, गीतांजलि तिवारी, ऊषा चतुर्वेदी, छमा तिवारी, निधि शर्मा, शिरीन पांडे, नारायणी पांडे। आभार प्रदर्शन समाज के वरिष्ठ मीना पांडे द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट