दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जनवरी। नववर्ष के साथ ही निगम क्षेत्र में 2022 में 137 लाख की राशि से 24 सार्वजनिक स्थलों पर विधायक निधि से हाईमास्ट प्रकाश व्यवस्था जनता को समर्पित होना है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को सिकोलाभाठा, शंकरनगर, तितुरडीह, जेल तिराहा, बैगापारा में कार्यों का भूमिपूजन विधायक अरूण वोरा ने किया। साथ ही शहरवासियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है, जिसमें गौरवपथ, शिवनाथ नदी रोड के अलावा मु य सडक़ के साथ ही वार्डों के भीतरी क्षेत्रों में लगातार प्रदेश सरकार से राशि लाकर निविदा जारी कराई जा रही है। जिससे आमजनों को आने वाले वर्ष में सौगातें प्राप्त हो।
हमर दुर्ग स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित कर लिया जाएगा। नए वर्ष में सुख, शांति, एकता और भाईचारे की परंपरा हमेशा की तरह कायम रहे। कोविड-19 के नए संक्रमण वेरिएंट के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत अस्पतालों में ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, एक्स-रे मशीन, बैड, मेडिकल स्टॉफ की ट्रेनिंग, माक्स, सैनीटाइजर, पीपीई कीट की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए प्रशासन को सतर्कता के साथ बचाव के उपायों का पालन करने की पुरजोर अपील की जाती है कि पात्र आयु वर्ग के सभी लोग अनिवार्य रुप से टीकाकरण कराए।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने नववर्ष में कोरोना के डेल्टा और ओमिक्राम की सुनामी कभी भी आ सकने की आशंका जताई है। जिसको ध्यान रखते हुए कोरोना से संबंधित प्रदेश सरकार से मिले निर्देशों का पालन किया जाना आवश्यक बताया है।
भूमिपूजन के दौरान नगर निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी भोला महोबिया, अब्दुल गनी, शंकर ठाकुर, मनदीप भाटिया, पार्षद अमित देवांगन, सतीष देवांगन, विजेन्द्र भारद्वाज, कांशीराम रात्रे, एल्डरमेन राजेश शर्मा, सुरेन्द्र बजाज, राजकुमार पाली, राकेश साहू, विकास यादव, दानबाई तामस्कर, आयुष शर्मा, निखिल खिचरिया, सुमीत वोरा, पप्पू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।