दुर्ग

वाहन की ठोकर से घायल युवती की अस्पताल में मौत
01-Jan-2022 4:14 PM
वाहन की ठोकर से घायल युवती की अस्पताल में मौत

आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 1 जनवरी।
तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवकों द्वारा सायकिल सवार दो युवतियों को ठोकर मार दिया गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी।  घटना बीते 23 दिसंबर की शाम सात बजे लता जांगड़े  (21)  मेडिकल स्टोर मुरमुंदा से काम करने के बाद सायकल से अपने घर जा रही थी साथ ही च्वाइस सेंटर पर कार्यरत उसकी सहेली भी काम के पश्चात सायकल से अपने घर जा रही थी। तभी  ग्राम कंडरका लिमतरा के बीच संतोष बाड़ी के पास अचानक रावण लिखे हुए बिना नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की होंडा डिलक्स गाड़ी में तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आ रहे युवकों की गाड़ी से दुर्घटना हो गई।  जिसमें लता जांगड़े एवं उसकी सहेली टिकेशवरी यादव को काफ़ी गंभीर चोंटें आई।  जिसके पश्चात 108 के माध्यम से उन्हें तत्काल  रायपुर  के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां बीते 28 दिसंबर को  एक युवती लता जांगड़े की मृत्यु हो गई वहीं दूसरी युवती का अब भी इलाज चल रहा है।

उक्त मामले में मोटर साइकल चालक युवकों की पहचान कंडरका निवासी आशीष विश्वकर्मा एवं हैदर अली के रूप में की गयी है। इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुम्हारी थाने में ज्ञापन सौंप कर युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। कुम्हारी थाना प्रभारी यू के वर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक युवकों की पहचान कर कर उन्हें भादवि की धारा 289, 337 और 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 


अन्य पोस्ट