दुर्ग

पिग आयरन की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
01-Jan-2022 4:03 PM
पिग आयरन की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 1 जनवरी। बीएफ डंप स्लैग ले जा रही वाहन में चोरी की नियत से छुपा कर पिग आयरन प्लांट से बाहर ले जाने वाले आरोपी को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा। शिकायत के बाद भट्टी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 220 किलो वजन के 32 नग पिग आयरन की कीमत 7150 रुपए आंकी गई है। 30 दिसंबर की रात को रोलिंग मिल गेट पर प्रधान आरक्षक जीडी सूबे सिंह तथा आरक्षक अमित कुमार पोद्दार की ड्यूटी लगी हुई थी। रात लगभग 8 बजे आरोपी लाल बाबू जी (49 वर्ष) निवासी ग्राम अहेरी थाना नंदिनी बीएफ डंप स्लैग को वाहन क्रमांक सीजी 04 इ 3013 भरकर गेट से बाहर निकल रहा था, तब वहां पर तैनात कर्मियों ने वाहन की जांच की, तो उसमें अवैध रूप से 32 नग पिग आयरन छुपा हुआ मिला।


अन्य पोस्ट