दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा
31-Dec-2021 6:08 PM
   भारती विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा

दुर्ग, 31 दिसंबर। भारती विश्वविद्यालय चंदखुरी दुर्ग में विभिन्न विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी किया गया। पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी 2022 को विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर चंदखुरी में किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा विभिन्न विषयों एजुकेशन, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, संस्कृत, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, माइक्रो बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थशास्त्र, लाइब्रेरी साइंस, कॉमर्स, मैनेजमेंट, मानव विज्ञान, भूगोल, क प्यूटर साइंस, भूविज्ञान, मनोविज्ञान, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, क प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, योगा, होटल प्रबंधन एवं विधि संकाय के लिए आयोजित होगी।

आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर 10 जनवरी 2022 तक भरकर समस्त आवश्यक दस्तावेज विश्वविद्यालय में रजिस्टर्ड, पोस्ट, स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के आवेदकों का स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत अकं होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न पद्धति पर ली जायेगी। परीक्षा में 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले आवेदक को योग्य मान्य किया जायेगा। प्रवेश पत्र आवेदक को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा एवं विषय की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट