दुर्ग
दुर्ग, 31 दिसंबर। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के आदेश के परिपालन में जिला में पदस्थ आरक्षकों को पीपी कोर्स उत्तीर्ण करने के उपरांत प्रधान आरक्षकों के पद पर पदोन्नत किया गया है। आईजी ओपी पाल द्वारा पदोन्नत किए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा द्वारा 29 दिसंबर को 86 जवानों को बैच लगाकर पदोन्नत किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा द्वारा सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षकों का बैज सेरीमनी सीए बिल्डिंग सिविक सेंटर भिलाई, दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें 86 जवानों को बैज लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई तथा उन्हें आगे और मेहनत करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढऩे का आशीर्वाद दिया।
इस दौरान अति। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहूए नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई 3 विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक मु यालय अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा, सहित पुलिसकर्मियों के परिवारजन एवं स्टाफ उपस्थित थे।