दुर्ग
कड़ाके की ठंड ने घर में ही दुबकने किया मजबूर
31-Dec-2021 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 31 दिसंबर। बारिश थमने के बाद आसमान पर आज भी बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबादी भी होती रही। घने बादल के चलते हवा ठंडी चल रही है, जिसके चलते ठंडकता बढ़ गई है। पारा सामान्य से 8 डिग्री नीचे चला गया है। अधिकतम तापमान 19।4 और न्यूनतम तापमान 15।4 दर्ज किया गया है। बुधवार रात तक बारिश होती रही। गुरुवार को हल्की बूंदाबादी ही दर्ज हुई, किन्तु जिले के अन्य स्थानों में हुई वर्षा से रिकार्ड 10 मिमी दर्ज किया गया है। आसमान पर बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के कारण अचानक ठंड में वृद्धि हुई है। ठंड के चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं । सुबह आसमान पर घना कोहरा छाया हुआ था। शुक्रवार को भी आसमान पर बादल छाए रहने और ठंड बढऩे की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे