दुर्ग

मां शाकंभरी युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष बनी सरोज
31-Dec-2021 4:49 PM
मां शाकंभरी युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष बनी सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 31 दिसंबर।
पटेल मरार समाज कुम्हारी  द्वारा समाज सशक्त और आगे बढ़ाने के लिए महिला कार्यकरणी बैठक आहूत की गई। जिसमें समाज के महिला कार्यकारणी अध्यक्ष रामप्यारी पटेल (सोनिया) का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। इसी क्रम मे बाकी सभी कार्यकारणी सदस्यों का विस्तार किया जिसमें उपाध्यक्ष:- नगीना पटेल,  पूनम पटेल, राधिका पटेल, सचिव कीर्ति पटेल, उपसचिव धनेश्वरी पटेल, कोषाध्यक्ष दीपिका पटेल, भूमिका पटेल, प्रमुख सलाहकार मालती पटेल, सुनीता पटेल, बीसों पटेल, मोनिका पटेल, ओमलता पटेल, रामहीन पटेल, सावित्री पटेल, चित्ररेखा पटेल, भीमा पटेल, रामेश्वरी पटेल, सावित्री पटेल, रमा पटेल, कांति पटेल का नाम तय किया गया।  

समाज के सभी सदस्यों द्वारा खुशी व्यक्त की गई तथा सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। वहीं माँ शाकम्भरी युवा कल्याण समिति मरार समाज कुम्हारी द्वारा इस वर्ष की कार्यकारणी की  बैठक  संम्पन्न हुई, जिसमें  समाज के सभी प्रकोष्ट के सदस्यों की उपस्थिति में पूर्ण किया गया। सरोज पटेल को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, जिसके बाद सभी प्रकोष्ट के नाम भी तय किये गये। जिसमें उपाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष थनेश पटेल, सचिव ओमप्रकाश पटेल, सहसचिव धर्मेन्द्र पटेल और सचेतक पद के लिए हरिलाल पटेल का नाम तय किया गया।

इसी के साथ युवा प्रकोष्ट के अध्यक्ष के लिए डेविड पटेल का नाम तय किया गया। इसके साथ ही साथ युवा प्रकोष्ट के अन्य पदों का विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष मोहित पटेल, सचिव वीरेन्द्र पटेल, सहसचिव राहुल पटेल, सचेतक राजेश पटेल का नाम तय किया गया।
 


अन्य पोस्ट