दुर्ग

एक नवंबर से धान खरीदी होती तो नहीं होता नुकसान-हर्षा
31-Dec-2021 4:47 PM
एक नवंबर से धान खरीदी होती तो नहीं होता नुकसान-हर्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 31 दिसंबर।
भाजपा नेत्री सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने प्रदेश में हुए आकस्मिक भारी बारिस के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने धान खरीदी केंद्र मर्रा का आकस्मिक निरीक्षण किया।

समिति में अब तक 26804.80 क्विंटल धान खरीदा गया है जिसमें अब तक 9550 क्विंटल धान का ही परिवहन किया गया है, जबकि उक्त समिति का बफर लिमिट ही 11902 क्विंटल का है और आज तक समिति में 17254.80 क्विंटल धान जाम है अर्थात 5312.80 क्विंटल धान अतिरिक्त जाम है इससे ये पता चलता है कि सरकार किसानों के धान खरीदी एव किसानों के समिति के लिए कितने जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।

चंद्राकर ने बताया कि सरकार की लापर वाही के चलते हजारो क्विंटल धान पानी में भीग गया है जबकि मौसम विज्ञानियों ने दो दिन पूर्व ही भविष्यवाणी कर दी थी कि वारिस होने वाली है जिसका सरकार के नुमाइंदों पर कोई असर नहीं हुआ और खरीदी गई धान को सुरक्षित रखने कोई खास व्यवस्था नहीं की गई, आनन फानन में थोड़ी बहुत तालपत्रि के माध्यम से केवल और केवल व्यवहार निभा अपने कर्तव्य का बोध कर दिया। ये सरकार इतनी लापरवाह हो गई कि इनको मालूम है कि अगर नुकसान होता है तो भरपाई के लिए बैंक बैठी है दो तीन हजार करोड़ का कर्ज लेकर नुकसान की भरपाई की जा सकती है। भले हो छत्तीसगढ़ की जनता कर्ज के बोझ तले दब जाय इन्हें क्या फर्क पड़ेगा।

चंद्राकर ने आगे कहा कि अधिकतर किसानों के धान भीगे हुए है अगर इन धान को तत्काल खरीदने की व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, इसलिए सरकार को चाहिए कि बिना किसी लाग लपेट तत्काल किसानों की धान खरीद की व्यवस्था करें।  किसानों का धान अभी घर न पहुंच खलिहानों में ही रखा है और वारिस से भीगने के कारण पूरी तरीका से खराब होने की संभवना है इसलिए किसानों को बीमा का भी लाभ मिलना चाहिए।

इधर रबि फसल में भी अधिकतर किसानों ने बुआई कर ली है खेतों में पानी भर चुका है जिससे फसल पूरी तरह से बर्बाद की स्थिति में आ गई है। सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से खेतों का निरीक्षण करवाकर खराब हुए फसलों का किसानों को उचित मुआवजा के साथ बीमा का भी लाभ दे जिससे किसान के सामने कर्जदार बनने या भूखो मरने की स्थिति निर्मित न हो।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता  पोसुराम निर्मलकर, खिलावन वर्मा, लोकमनी चंद्राकर, दानेश्वर वर्मा, घनश्याम कौशिक जनपद सदस्य, कैलास यादव महामंत्री उ म पाटन, मोहन साहू भाजयुमो अध्यक्ष उ म पाटन, समिति से सियाराम मलय, एमन सिंग राजपूत , लोपथ साहू, रिंकू राजपूत सहित किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट