दुर्ग

निगम ने 130 बकायादारों को जारी की कुर्की वारंट
31-Dec-2021 4:23 PM
निगम ने 130 बकायादारों को जारी की कुर्की वारंट

बकाया संपत्ति कर एवं अन्य कर 71 लाख 43 हजार 482 की होगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर।
नगर निगम दुर्ग द्वारा निगम क्षेत्र के 130 बड़े बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी किया गया है नगर निगम को देय संपत्ति कर एवं अन्य करों की कुल राशि 71 लाख 40 हजार 482 रुपए की वसूली नगर निगम दुर्ग को करनी है।

नगर निगम द्वारा इसके पूर्व सभी बकायेदारों को बिल एवं डिमांड नोटिस जारी की गई थी किंतु करदाताओं के द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किए जाने के कारण निगम के द्वारा कार्यवाही हेतु कुर्की वारंट जारी किया गया है। जिसके तहत चल अचल संपत्ति की कुर्की किए जाने का प्रावधान है। निगम में इसके लिए 2 दल बनाया है। उक्त दल में प्रकाशधर दीवान, बद्रीनाथ भीमगज, रामखिलावन शर्मा, चैतराम यादव, संजय सोनकर, मनोज मन हरे, संजय मिश्रा, योगेश सूरे, लव कुश शर्मा, सुरेश यादव, विनोद उपाध्याय, नंद कुमार यादव, रविंद्र मिश्रा, कमल स्वर्णकार, भगत सिंह यादव, पवन नायक एवं गोकर्ण सोनी को शामिल किया गया है।

निगम क्षेत्र के बड़े बकायेदारों को वारंट जारी किया गया है। जिनमें लक्ष्मी नारायण वार्ड क्रमांक 38 को 5 लाख 3 हजार 990, रतनलाल आत्मज चंदन मल जैन वार्ड क्रमांक 38 को 2 लाख 13 हजार 452 रुपए, वार्ड क्रमांक 8 निवासी रमाबाई किशन लाल को 160842 रुपए, वार्ड क्रमांक 8 निवासी रियाज अहमद को 85478 रुपए, वार्ड क्रमांक 35 निवासी भगकापदींन  रामदुलार यादव को 81532 रुपए, वार्ड क्रमांक 36 निवासी मन की बाई राजाराम साहू को 76433 रुपए, वार्ड क्रमांक 24 निवासी जसवंत सिंह चंदन सिंह को 96 हजार 6 52 रुपए, वार्ड क्रमांक 24 निवासी नेमीचंद देशमुख को 78329 रुपए, वार्ड क्रमांक 24 निवासी भीम सिंह केहर सिंह को 78725, वार्ड क्रमांक 28 निवासी लक्ष्मी नारायण पांडे को 80522 रुपए,  वार्ड क्रमांक 28 निवासी सोहन सिंह तुलसा सिंह 74765, वार्ड क्रमांक 26 निवासी कोदुमल टेमुल मेघामल वि_ल दास को 1 लाख 2 हजार सात  7 13 रुपए, वार्ड क्रमांक 44 निवासी शंकर लाल गुप्ता मन्नूलाल को49144 रुपए, वार्ड क्रमांक 30 निवासी पार्वती बाई को 1 लाख 2 हजार 662 रुपए, वार्ड क्रमांक 30 निवासी शेख मोहम्मद को 1 लाख 68 हजार, वार्ड क्रमांक 31 निवासी हरि प्रसाद गुप्ता को 88141 रुपए, वार्ड क्रमांक 31 निवासी हीरालाल लाखे को 92436,  एवं वार्ड क्रमांक 32 निवासी जेतराम ढीमर को 81869 रुपए का वारंट जारी किया गया है ।
आयुक्त हरेश मंडावी ने सभी बकाया करदाताओं को अपील  कर कहा है कि निगम को देय सभी करों का भुगतान जल्द से जल्द करें एवं असुविधा से बचें।
 


अन्य पोस्ट