दुर्ग
दुर्ग, 29 दिसंबर। बीएसपी कर्मी का बेटा बनकर धोखाधड़ी करते हुए बीएसपी में अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले के खिलाफ परिवादी ने कोर्ट में परिवाद पेश किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गंगा पटेल ने आदेश दिया कि धारा 156 (3) के तहत प्रार्थी द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस अनावेदकगणों से पूछताछ कर जांच करें एवं दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करें एवं इस कार्रवाई की सूचना न्यायालय को भी दें।
अधिवक्ता रामबाबू गुप्ता ने बताया कि आवेदक रामचरण माझी निवासी खुर्सीपार कोर्ट में आवेदन देते हुए शिकायत की थी कि आरोपी टी। मलेश्वर राव जो कि बीएसपी में ऑपरेटर सह टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है, ने नकली दस्तावेज के आधार पर बीएसपी कर्मी का पुत्र बताकर अनुकंपा नियुक्ति पाई है। इसकी शिकायत बीएसपी के विजिलेंस विभाग में 16 मई 2011 को की गई थी।
इस पर आईआर विभाग के 6 आईआर ने जांच की थी परंतु अधिकारियों ने जांच में मलेश्वर राव को दोषी पाए जाने पर भी उसके खिलाफ थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज नहीं करवाया था। इस पर प्रार्थी रामचरण माझी ने कोर्ट में आवेदन दिया था। अधिवक्ता राम बाबू ने बताया कि कोर्ट ने पुलिस द्वारा बीएसपी के अधिकारियों से पूछताछ कर जांच किए जाने का निर्देश दिए हंै।