दुर्ग

जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक
30-Dec-2021 5:41 PM
जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक

दुर्ग, 30 दिसंबर। जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को दिए जाने वाले ऋण प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत वित्तीय और भौतिक लक्ष्य की गहन समीक्षा हुई।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना ने सभी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित में शासन के योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को दिए जाने वाले ऋण प्रकरणों पर सहानुभूति पूर्वक प्राथमिकता से प्रकरणों का निराकरण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अकारण कोई भी प्रकरण लंबित ना रखते हुए निर्धारित समय में वित्तीय और भौतिक लक्ष्य को पूर्ण करें।

बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रकरणों की समीक्षा करते हुए, पूर्व बैठक के एजेंडे पर चर्चा हुई।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसे कोई भी हितग्राही, जिन्होंने जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत पंजीयन कराया हो और उनकी मृत्यु यदि कोविड से हुई हो तो उनके परिजन के खाते में अनिवार्यता दो लाख रुपये की राशि जमा हो जानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन सहित विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट