दुर्ग

कृषि महाविद्यालय साजा कुमारी देवी चौबे के नाम
30-Dec-2021 5:37 PM
कृषि महाविद्यालय साजा कुमारी देवी चौबे के नाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग/साजा, 30 दिसंबर।
संतोष वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गत दिवस स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि महाविद्यालय साजा मौहाभाठा के नाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से माता स्वर्गीय कुमारी देवी चौबे की स्मृति में नामकरण करने का मांग की थी। जिसे मंच के माध्यम से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामकरण करने की घोषणा  की थी।

उक्त घोषणा के परिपालन में 24 दिसंबर को शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसके अन्तर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ संचालित कृषि महाविद्यालय साजा का नाम अब स्व। कुमारी देवी चौबे स्मृति शासकीय कृषि महाविद्यालय साजा किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय, थान खम्हरिया, परस सिन्हा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय साजा, मनोज जायसवाल विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत साजा, गुड्डू जायसवाल, गौतम चंद जैन पूर्व जनपद उपाध्यक्ष साजा, बिहारी साहू, विजय दुबे, पुन्नी पटेल, कन्हैया साहू, दिनेश वर्मा, गोरे चंद्राकर, खेलन बघेल, बंटी जैन, मनहरन सिन्हा, राजू दुबे, सुशील यदु, विनोद कुंजाम, राजेश चंदेल, ओम वर्मा, हेमंत साहू, बादल लोधी,  गौतम चंद जैन, जलेश्वर सिंह राजपूत, संतोष तिवारी, लल्ला महेंद्र वर्मा, कांग्रेस कमेटी के सदस्य , युवा कांग्रेस ने हर्ष व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट