दुर्ग
यूपी में अभा कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता समाज की कार्यकारिणी बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 दिसम्बर। अभा कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई गुप्ता समाज की कार्यकारिणी बैठक उत्तर प्रदेश भदोही में सम्पन्न हुई। इस आमसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन लाल गुप्ता मुख्य अतिथि थे। पैलेस ज्ञानपुर रोड भदोही पहुंचने पर श्री गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अन्य राज्यों से लगभग 45 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 27 मार्च को समाज की वार्षिक आमसभा उत्तरप्रदेश में ही की जावेगी, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन होगा। मुख्य अतिथि मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने सबको मिलकर काम करना होगा। बच्चे समाज का भविष्य हैं जब तक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे समाज का उत्थान नहीं हो सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि राजनैतिक पार्टी से जुडक़र स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान करने का प्रयास अवश्य किया जाए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री हनुमान प्रसाद ने कहा कि हमें राजनैतिक पार्टी से जुडक़र समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए।
इस अवसर पर बेंचूलाल गुप्ता, पद्माकर प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, मन्नूलाल गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, लल्लू राम मोदनवाल, कमल कुमार गुप्ता, गोपाल दास, मनीष गुप्ता गणेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।