दुर्ग

खराब मौसम के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ सौ घरों में दी दस्तक, 55 को लगाया वैक्सीन
29-Dec-2021 5:28 PM
खराब मौसम के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ सौ घरों में दी दस्तक, 55 को लगाया वैक्सीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 दिसंबर।
कोविड वैक्सीनेशन टीम ने भिलाई 3 में भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद अपना मिशन जारी रखा है। डेढ़ सौ से ज्यादा घरों में दस्तक देकर 55 लोगों को टीम ने कोविड वैक्सीन लगाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 के सुपरवाइजर सैयद असलम ने बताया कि पचपेडी़, आदर्श नगर चरोदा, पंहडोर, मंगल भवन भिलाई 3, देवबलोदा में घर-घर भम्रण कर छूटे लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बंजारे व बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष का टीकाकरण शुरू होगा। इससे पहले 15 प्लस से ऊपर सभी को टीकाकरण कर सुरक्षित करना है।

गौरतलब हो कि खराब मौसम के बावजूद प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य संयोजक, संयोजिका, सुपरवाइजर व एलएचव्ही एवं बीईईटीओ की यह मेहनत जरूर रंग लाएगी परंतु जनता को भी अपनी भूमिका निभाना पड़ेगा। ओलावृष्टि, बारिश, सर्द हवाओ और ठंड मे जब स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर आकर टीका के लिए पूछ रहे हैं तो आमजनों का कर्तव्य बनता है कि टीम को सहयोग करें और कोरोना रोकथाम व बचाव और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। अभी तक बरिश के बावजूद 55 लोगों को टीका लगाया गया और 150 घरों पर टीम ने दस्तक दी है। इस टीम मे डॉ. स्मृति पांडेय, सैयद असलम, ए दत्ता, आरएस विश्वास, यशवंत साहू, वर्षा सुल्लेरे, वेणु गवेल, संध्या वर्मा, जागृति वर्मा, देवेन्द्र राजपूत, नीना चक्रवर्ती, हेमलता, पी स्वामी निर्मलकर, द्रोपदी, हर्षा शामिल हैं।


अन्य पोस्ट