दुर्ग

शराब दुकान, अवैध चखना सेंटर के विरोध में भाजयुमो ने आबकारी कार्यालय घेरा
29-Dec-2021 4:34 PM
शराब दुकान, अवैध चखना सेंटर के विरोध में भाजयुमो ने आबकारी कार्यालय घेरा

सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर किया जाएगा उग्र आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 दिसंबर। 
सर्वविदित है कि जो सरकार गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा करते हुए सरकार में आई थी पर शराबबंदी ना करते हुए उल्टे जगह-जगह शराब की दुकानें खोल रही है और तो और जगह-जगह चखना सेंटर साथ में खोल दे रही है जो सरकार की शहर पर संचालित है इसके विरोध स्वरूप दुर्ग जिला भाजयुमो के द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में दुर्ग शहर में रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त करते हुए आबकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद ताम्रकार, महामंत्री दृय तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासन काल के समय चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी की ओर बढ़ रही थी पर कांग्रेस सरकार ने सत्ता में बैठने से पूर्व गंगाजल की कसम खाकर कहा था कि हम सत्ता में आते ही शराबबंदी करेंगे, पर आज 3 साल पूर्ण हो चुके हैं, इस सरकार को ना तो शराब बंदी हुई है उल्टा जगह-जगह शराब की दुकान है। आबादी क्षेत्रों में खोल रही है और उनके साथ अवैध चखना सेंटर भी संचालित हो रहे हैं जो कि अपराधिक घटनाओं की जन्मदाता है।  शहरी क्षेत्र के अंदर भी अवैध शराब दुकानें संचालित है, जिसमें चखना सेंटर भी है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग गांव के समीप भी दुकान खोल दी गई है।

आए  दिन इन क्षेत्रों पर मारपीट की घटनाएं और लूटपाट परिणित हो रही है और यह सभी चखना सेंटर सरकार की शह पर संचालित है। इन शराब दुकान और चखना सेंटर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए आबकारी कार्यालय का घेराव किया गया और ज्ञापन सौंपा गया।  अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर सरकार के द्वारा संचालित अवैध चखना सेंटरों को बंद नहीं किया गया तो इसे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान , मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, अजय तिवारी, सुनील अग्रवाल, पोषण साहू, सोनू राजपूत, बंटी चौहान, रिंकू पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट