दुर्ग
दुर्ग, 28 दिसंबर। मोटरसाइकिल से 32 बंगला रोड होते कैंप एक वापस आ रहे युवक को दूसरी मोटर साइकिल चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी के भाई को सिर, पीठ आदि में चोटें आई। लोगों ने तुरंत उसे शासकीय अस्पताल सुपेला लाकर भर्ती किया।
घायल के भाई की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड 29 कैंप 1 निवासी पी.जय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई पी गौतम पिता पी जोगाराव (29 वर्ष) अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीबीजेड सीजी 07 एल वाई 1836 पर सवार होकर 32 बंगला रोड होते हुए अपने घर वार्ड 29 कैंप एक वृंदानगर आ रहा था। सेक्टर 6 रेलवे फाटक के पास वह मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए सेक्टर 6 मस्जिद के सामने पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रहा था। पीछे से मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 ए एक्स 1833 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गौतम की मोटर साइकिल को ठोकर मार दी। जिससे वह मोटर साइकिल सहित रोड पर गिर गया। उसे चोटें आई, वहीं मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।