दुर्ग
सतनाम भवन का लोकार्पण भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 27 दिसंबर। सतनामी समाज के ईष्ट गुरु घासीदास बाबा की 265 वी जयंती को गुरु पर्व के रूप में गुरु घासीदास गुरुद्वारा सेवा समिति उतई में हर्षोउल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही सतनाम भवन का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया थे। अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की।
कार्यक्रम में गुरुघासीदास सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष एस के केशकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, बीएसपी के एजीएम कमल टंडन, पार्षद दीपमाला देशलहरे, पूर्व पार्षद विष्णु देशलहरे, पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे विशेष अतिथि थे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से की गई। पश्चात शांति बाई चेलक ने चौका आरती प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने पंथी दल के साथ जैतखाम में पालो चढ़ाया। स्वागत भाषण में समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने समाज के लिए दो एकड़ शासकीय जमीन की मांग रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास प्रेम व सदभावना के प्रतीक थे। उन्होंने सत्य, अहिंषा और मानव मात्र का सन्देश दिया। उसे हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए। बाबा जी के बताये मार्ग पर चल कर ही समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और प्रेम सदभावना को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने नगर विकास के लिए 2 करोड़ व गुरुद्वारा समिति को 10 लाख देने की घोषणा की।
अध्यक्षीय उदबोधन में ताम्रध्वज साहू ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। वह हमेशा मानव मानव एक समान का संदेश देते थे। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम को डिकेन्द्र हिरवानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भंडारी, साटीदार व सामाजिक प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। अंत में सभी अतिथियों को शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन बंजारे तथा आभार प्रदर्शन विष्णु देशलहरे नेे किया।
कार्यक्रम मेंं डुमरडीह सरपंच चक्षुप्रभा महिपाल, करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल, झगन देशलहरे, माखन जांगड़े, सत्तेलाल बारले, ओमेश्वरी जांगड़े, चित्रसेन जांगड़े, प्रेमलाल सोनवानी, भूषण कौशल, ज्ञानदास टंडन, शिव जांगड़े, खेमन देवांगन, राजमहंत जवाहर कौशल, राजेन्द्र महिलांग, पार्षद प्रहलाद वर्मा, बीरेंद्र गोस्वामी, सतीश चंद्राकर, सुखचंद देशलहरे, प्रेमनारायण साहू, सीपी गायकवाड़, पुरेन्द्र जांगडे, दिग्विजय गायकवाड़, नारायण गायकवाड़, प्रदीप पाटील, लेखराम सोनवानी, महेश कौशिक, दुर्जन देशलहरे, रोहित साहू, पीएन पात्रे, तीजन टंडन, लता सोनवानी, तुलसी कोसरे, बली टंडन, जैजेराम गायकवाड़ आदि मौजूद थे।