दुर्ग

यूपी चुनाव में वोरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
27-Dec-2021 4:43 PM
यूपी चुनाव में वोरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर।
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर बनाया गया है। वोरा शाम की फ्लाईट से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वे लखनऊ से कानपुर जाएंगे और स्थानीय कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे। चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन सहित कांग्रेस की स्थिति के संबंध में पार्टी को रिपोर्ट भी देंगे।

गौरतलब है कि यूपी चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में कई प्रदेश के विधायकों और कांग्रेस नेताओं की बैठक ली थी। जिसमें छत्तीसगढ़ से विधायक अरुण वोरा समेत डेढ़ दर्जन कांग्रेस विधायक मौजूद थे। प्रियंका गांधी ने विस्तार से यूपी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की थी। अब वोरा को कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया गया है।

आपको बता दें कि दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। राज्यपाल के रूप में मोतीलाल वोरा की आम जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ ही उनकी सादगी और सरल व्यवहार के कारण उत्तर प्रदेश के लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। उनके राज्यपाल कार्यकाल के दौरान विधायक अरुण वोरा ने कई बार उत्तरप्रदेश का दौरा किया। वोरा को कानपुर कैंट का आब्जर्वर बनाए जाने से कांग्रेस को चुनाव में इसका लाभ मिलेगा।
 


अन्य पोस्ट