दुर्ग
दुर्ग, 26 दिसंबर। बुंदेलखंड-महाकौशल ब्राह्मण समाज दुर्ग भिलाई के वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह 2022 को सफल बनाने हेतु समाज की बैठक 22 दिसंबर को सेक्टर 9 इंडियन कॉफी हाउस में हुई। बुंदेलखंड-महाकौशल ब्राह्मण समाज का पारिवारिक मिलन समारोह 16 जनवरी रविवार को शांति वाटिका धनोरा रोड रिसाली भिलाई में निश्चित किया गया है।
इसमें हवन यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी, ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु परिचर्चा, बुजुर्ग व प्रतिभावान बच्चों का सम्मान आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में एसडी नायक, अजय पाण्डे, जी आर चौबे, रत्ना नारमदेव, विजय दुबे, अरविंद पाण्डे, सोम भारती भार्गव, हरेन्द्र शर्मा, पीके तिवारी, तिलकधर दुबे, सुनील मिश्रा, राजेश शर्मा, आरके तिवारी, एसजी. पाण्डे, पीके दुबे, आरके चतुर्वेदी आदि उपस्थित हुए।