दुर्ग
दुर्ग, 26 दिसंबर। चोरी की नीयत से गोदाम में घुसे एक युवक की शटर में फंसकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गंजपारा की सत्कार मशीनरी आटो पाट्र्स गोदाम में युवक घुसा था। शटर में उसका धड़ फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब दुकान संचालक पहुंचा तो देखा युवक को मृत अवस्था में देखा।
इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार दरमियानी रात की घटना है। गंजपारा में सुखवंत सिंह की सत्कार मशीनरी आटो पाट्र्स गोदाम है। कब्रिस्तान के पास गंजपारा निवासी मुकेश ठाकुर (20 वर्ष) ने रात में चोरी के नीयत से सुखवंत सिंह की दुकान के गोडाउन में शटर और रोशनदान के बीच से घुसने का प्रयास किया, जहां उसका आधा शरीर गोडाउन के अंदर घुस गया, लेकिन उसका सिर बाहर ही रह गया। धड़ दोनों के बीच फंस गया। नीचे की तरफ उसे सपोर्ट नहीं मिला। वह छटपटाते रहा। एंगल और शटर के बीच गला दबने से उसने दम तोड़ दिया।