दुर्ग
युवक ने फांसी लगाई
26-Dec-2021 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 दिसंबर। पत्नी द्वारा छोडक़र मायके चले जाने से परेशान होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे की घटना है। रुआंबाधा आजाद चौक निवासी कोमल देशमुख (30) शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी उसकी इस लत से परेशान होकर मायके जाकर रहने लगी थी। इससे परेशान कोमल ने फ ांसी का फंदा बनाकर सिलिंग फैन से लटक गया और जान दे दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे