दुर्ग

तीन दिवसीय लोक कला सांस्कृतिक कार्यक्रम
26-Dec-2021 4:34 PM
तीन दिवसीय लोक कला सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 26 दिसंबर।
गुरु घासीदास जयंती पर लोक मया छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच कुम्हारी द्वारा तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से अछोटी में किया गया।

प्रथम दिवस बाबा के विचारों पर संगोष्ठी में मुख्य वक्ता परदेशी राम वर्मा, व कल्पना पाटिल एवं हीरालाल मारकण्डे ने अपने विचार रखे।  द्वितीय दिवस में मंगल भजन का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल के प्रसिद्ध कलाकार अजब बंजारे करेली, पुसउ पंडित ओखरा, डेलीराम भारती लावातरा ने प्रस्तुति दी। तृतीय दिवस में पंथी पार्टी गजाधर बंजारे एवं साथी, ऋषि टण्डन एवं साथी, प्रदीप गेन्द्रे एवं साथी, मनोज टण्डन एवं साथी ने पंथी नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में के.के खेलवार सेवनिवृत आई.एफ.एस. अधिकारी रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमु साहु सरपंच ग्राम पंचायत अछोटी ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में परमानंद साहु सरपंच मुरमुदा, व मनहरण साहु, समाज सेवक प्यारे रहे। कार्यक्रम में वक्ता एवं अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बाबा के विचारों को आज समाज की जरूरत बताया। मानव समाज के कल्याण के लिए जनजन तक बाबा का संदेश पहुँचे एवं आने वाली पीढिय़ां  बाबा के उद्देश्य को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बना सके।  कार्यक्रम का मंच संचालन राजेन्द्र साहु प्रस्तोता दुरदर्शन ने किया गया।


अन्य पोस्ट