दुर्ग
सडक़ दुर्घटना में मृत एवं घायल के परिजन को मिली आर्थिक सहायता
25-Dec-2021 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 दिसंबर। सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक अथवा घायल के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विदित हो कि प्यारीलाल देवांगन की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु होने पर 25 हजार रुपये परिजन को और घायल रानी साहू और सुमित कुरकर को क्रमश: 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
सडक़ दुर्घटना में मृत परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की अनुशंसा की गई थी। जिसे सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मृतक अथवा घायल के परिवारजनों के लिए स्वीकृत की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे