दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 दिसंबर। साजा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लाभचंद बाफ ना को पिछले दिनों पार्टी द्वारा जामुल नगर पंचायत चुनाव में प्रभार का दायित्व सौंपा था।
उनकी कड़ी मेहनत एवं सूझबूझ के कारण पूरे प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में एक अकेला जामुल नगर पंचायत में ही भाजपा का परचम लहराया। इसको लेकर साजा-धमधा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
चर्चा तो यहां तक है कि जामुल नगर पंचायत के चुनाव में परीक्षा की घड़ी में लाभचंद बाफना का खरा उतरने से एक ओर जहां पार्टी संगठन में उनके नेतृत्व क्षमता की बात की चर्चा हो रही है, वहीं पार्टी के अंदर एवं क्षेत्र में लाभचंद बाफना का कद बढ़ा है।
श्री बाफना के कद बढऩे पर साजा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। सुबह से ही बाफना निवास में क्षेत्र के लोग बधाई देने का तांता लगाए हुए हैं।