दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 दिसंबर। नगर पालिक निगम स्वच्छ्ता सर्वेक्षण स्वच्छ दुर्ग सुंदर एवं स्वस्थ दुर्ग के तहत वार्ड क्रमांक 56 एवं 57 एवं वार्ड 11 में बघेरा में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में रंगोली प्रतियोगिता में 22 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
वेस्ट ऑफ बेस्ट अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने में 31 महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें पुराने कपड़े से पैरदान बनाना छोटे घड़े को रंग के माध्यम से रंगीन कलश बनाना, पुराने समाचार पत्रिका से पॉट बनाना, जूट की कलाकृति बनाना, पुरानी घड़ी से वॉल हैंगिंग झूमर बनाना, पुराने कपड़े से तकिया बनाना आदि स्ट्रीक लकड़ी से पेन स्टैंड बनाना पुराने ऊन से मिरर में वॉल हैंगिंग बनाना, पुराने वैवाहिक कार्ड से आकर्षक तितली बनाना इत्यादि कार्य करते हुवे स्वच्छता का संदेश दिया।
पार्षद कुमारी बाई साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा स्वच्छता नारे की तख्तियां लेकर बस्ती में भ्रमण किया गया।
स्वच्छता के लिए सभी को प्रेरित किया गया, जिसमें विशेष रूप से सिटी मैनेजर मुक्तेश कान्हे, मनीष त्रिपाठी,सामुदायिक संगठक अंजू लता देशमुख ( वार्ड प्रभारी) एनयूएलएल के सीओं, सीआरपी ममता टिकेश्वरी सहित समूह की महिलाए उपस्थित हुई।