दुर्ग
सीएम भूपेश व सांसद विजय होंगे शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 दिसंबर। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का 51वां दो दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन 25 एवं 26 दिसंबर को कोहका सर्किल अंतर्गत ग्राम-समोदा जिला दुर्ग में आयोजित किया गया है। 25 दिसंबर को समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल महाधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र हरमुख करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदा प्रसाद गौतम, गणेशिया बाई देशमुख, कमलेश दिल्लीवार-निदेशक छ.ग. रा.विद्युत नियामक आयोग मौजूद रहेंगे।
26 दिसंबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र हरमुख करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामद्योग मंत्री गुरू रुद्रकुमार, टुन्नालाल देशमुख एवं मार्कफेड छ.ग. के पूर्व प्रबंधक बिशाल देशमुख शामिल होंगे।
अधिवेशन में कबड्डी प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, आदर्श विवाह एवं सी.जी.पी.एस.सी. चयनित एवं नीट चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विधवा पुर्नविवाह करने वाले परिवारों का सम्मान होगा। इस दौरान युवा एवं महिला समिति के पृथक से कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, साहित्य , खेल, व्यवसाय, कृषि से संबंधित प्रतिभाओं का सम्मान होगा। यह अधिवेशन समाज के महामंत्री अशोक कुमार देशमुख के संयोजन में आयोजित किया गया है।