दुर्ग

लॉकर से जेवरात की चोरी
23-Dec-2021 6:30 PM
लॉकर से जेवरात की चोरी

दुर्ग, 23 दिसंबर। घर से निकल कर मोहल्ले में ही कार्यक्रम में शामिल होने गए परिवार के घर से अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे जेवरातों की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक गौतम नगर जोन 1 खुर्सीपार निवासी, बाल कृष्णा 11 दिसंबर को मोहल्ले में ही पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। उसकी पत्नी धनलक्ष्मी भी रैली कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी। घर की आलमारी को लॉक करके चाबी उसी में अटका दी गई थी। 2 दिन बाद जब प्रार्थी ने सामान देखने के लिए आलमारी खोला तो देखा लॉकर खुला हुआ है और उसमें रखे सोने की एक अंगूठी, एक नेकलेस, एक सोने का मंगलसूत्र गायब था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 30000 रुपए आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक घर में प्रार्थी के परिवार के 7 लोग रहते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट