दुर्ग

सरिया लदी खड़ी ट्रक से टकराया बाईक सवार, मौत, चक्काजाम, मुआवजा बाद हटे प्रदर्शनकारी
22-Dec-2021 5:57 PM
सरिया लदी खड़ी ट्रक से टकराया बाईक सवार, मौत, चक्काजाम, मुआवजा बाद हटे प्रदर्शनकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 दिसंबर।
खुर्सीपार थाना अंतर्गत कल शाम को डबरा पारा मार्ग पर सरिया से लदी खड़ी ट्रक से टकरा जाने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों ने विरोध में हथखोज-डबरापारा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की समझाइश और एसडीएम द्वारा मुआवजे की घोषणा किए जाने के बाद प्रदर्शनकारी हटे और मार्ग पर आवाजाही सुचारु की गयी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

बीती शाम डबरा पारा से हथखोज जाने वाले मार्ग पर शिव मंदिर धाम के पास एक खड़ी ट्रक से टकराकर के 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के मोहल्लेवासियों ने आज चक्का जाम कर मुआवजे की मांग की।

यह हादसा तब हुआ जब राजेश यादव शाम 6:30 बजे राजेश यादव बाईक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में खड़ी ट्रक पर सरिया लदा था और वह ट्राली से बाहर निकला हुआ था। मार्ग पर अंधेरा होने कारण राजेश सरिया देख नहीं सका और गाड़ी में जा घुसा। मौके पर उसकी मौत हो गई।

मोहल्लेवासियों ने आज चक्का जाम कर मुआवजे की मांग की। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम श्री वर्मा मौके पर पहुंचे और 25 हजार रूपये शासकीय अनुदान का आश्वासन देते हुए 10 हजार रूपये तत्काल दे, चक्का जाम खत्म करवाया।
 


अन्य पोस्ट