दुर्ग

प्रवीण तोगडिय़ा पहुंचे लंगूरवीर मंदिर
20-Dec-2021 5:51 PM
प्रवीण तोगडिय़ा पहुंचे लंगूरवीर मंदिर

दुर्ग, 20 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा रविवार को शनिचरी बाजार स्थित भगवान श्री लंगूरवीर  मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री लंगूरवीर दर्शन कर आरती की और देश व प्रदेश की खुशियाली व उन्नति के लिए कामना की। मंदिर से जुड़े सदस्यों के मुताबिक तोगडिय़ा ने अपनी मन्नत पूरा पर मंदिर आए हुए थे। मंदिर पब्लिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन  किया गया और उन्हें यादगार के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि भारत देश में भगवान लंगूरवीर का दुर्ग में एकमात्र मंदिर है और लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। इस दौरान सुश्री पायल जैन, मनीष पारख, जीत हेमचंद यादव, ओमप्रकाश जोशी, आशीष शर्मा, इंदरचंद सोनी, सूर्यकांत पवार, भगवान लंगूरवीर मंदिर समिति अध्यक्ष मानव सोनकर, सचिव रविशंकर ढीमर, राजेश बजाज, आनंददेव ताम्रकार, सूरज सोनकर, बंटी शर्मा, शिशुपाल शर्मा, नारायण दत्त तिवारी, सुब्रत मजूमदार, प्रशांत जोशी के अलावा अन्य संगठनों के लोग बड़ी सं या में मौजूद थे।

श्री तोगडिय़ा शनिवार को पुलगांव नाका नवकार परिसर स्थित बाबा रामदेव के दरबार भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने भक्तमाता शांता देवी (बापजी) का आशीर्वाद लिया।


अन्य पोस्ट