दुर्ग

घासीदास ने दिया मनखे-मनखे एक समान का संदेश-गृहमंत्री
20-Dec-2021 4:50 PM
घासीदास ने दिया मनखे-मनखे एक समान का संदेश-गृहमंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 20 दिसंबर।
ग्राम पंचायत डूमरडीह में  एक दिवसीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता योगिता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि झमित गायकवाड उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग , दिवाकर गायक वार्ड अध्यक्ष गुरुद्वारा सेवा समिति उतई, चक्षु प्रभा सरपंच ग्राम डूमरडीह, प्रदीप पाटिल उपसरपंच ग्राम पंचायत डूमरडीह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हम सब के लिए यह गर्व की बात है बाबा घासीदास ने हमारी छत्तीसगढ़ की पावन धरा में जन्म लिया, उन्होंने जाति भेदभाव को दूर कर मनखे -मनखे एक समान का संदेश दिया है हमें गर्व है कि हम ऐसे महान गुरु का आज जयंती मना रहे हैं।

प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागी मण्डली ने भाग लिया जिसमें प्रथम  सत्यम पंथी नृत्य दल ग्राम धुसेरा, द्वितीय सतनाम संगम नवयुवक पंथी नृत्य दल बेरला बोरिया, तृतीय सत्य निर्मल धारा नवयुवक पंथी परसकोल,चतुर्थ जय सतनाम सुर संगम पंथी पार्टी खोपली, पंचम बाल विजय पंथी पार्टी लखोली, छठा जगमग ज्योति झांकी पंथी नृत्य बेलगांव ,सप्तम सतगुरु सतनाम पंथी नृत्य दल ग्राम जुनवानी तथा बालिका वर्ग में प्रथम सद्गुरु बालिका पंथी दल डूमरडीह ,द्वितीय रंग झमाझम पंथी पार्टी सुकृति सतपुरा माता पंथी पार्टी उमरपोटी ने हासिल किया।
 


अन्य पोस्ट