दुर्ग

तीसरी बार नीता जैन बनीं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष
19-Dec-2021 5:38 PM
तीसरी बार नीता जैन बनीं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष

दुर्ग, 19 दिसंबर। जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में नीता जैन अंतिम दौर की गिनती तक अध्यक्ष पद के लिए 132 मतों से जीत की ओर अग्रसर है. उसी प्रकार उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सचिव रविशंकर सिंह, महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार, सहसचिव कृष्णराज चंदेल, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, ग्रंथपाल कुलेश्वर साहू, क्रीड़ा सचिव मोनिका सिंह की जीत लगभग सुनिश्चित है. अंतिम परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा 19 दिस बर को की जाएगी. उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों का निर्वाचन 17 दिस बर को मतों के द्वारा हुआ था. 1389 सदस्यों में से 1235 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आज गहमा-गहमी के बीच मतगणना शुरू की गई और 6 राउंड की गिनती में अध्यक्ष पद के लिए नीता जैन तीसरी बार निर्वाचित होने जा रही है. वह 132 मतों से आगे है।

चुनाव में नीता जैन पैनल तिकड़ी बना रही है. उनके समर्थक अधिकांश प्रत्याशी तीसरी बार निर्वाचित होने जा रहे हैं. उपाध्यक्ष के लिए प्रशांत जोशी 150 मत, सचिव रविशंकर सिंह 600 मत, महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार 20 मत, सहसचिव कृष्णराव चंदेल 125 मत, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल 300 मत, ग्रंथपाल कुलेश्वर साहू 1 मत तथा क्रीड़ा सचिव मोनिका सिंह 18 मत से आगे है. कल कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती होने के बाद सभी परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे.


अन्य पोस्ट