दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 दिसंबर। जिले में इस बार गत वर्ष की तुलना में अधिक धान उठाव के बावजूद कई उपार्जन केंद्रों में धान जाम होने की स्थिति बन रही है। जिले के 94 में से 73 उपार्जन केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान हो गया है, जिसे देखते हुए किसानों की ओर से उपार्जन केंद्रों से धान उठाव कर संग्रहण केंद्रों में परिवहन किए जाने की मांग उठ रही है।
जानकारी के मुताबिक जिले में इस साल कुल 46 लाख 47 हजार 840 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है. धान विक्रय करने के लिए 102798 किसानों ने पंजीयन कराया है. जिसके विरुद्ध कब तक 30609 किसानों द्वारा 13 लाख 11 हजार 69 क्विंटल धान विक्रय किए जा चुके हैं अर्थात कब तक 254 करोड़ 70 लाख 68 हजार रुपए की धान खरीदी जिले में समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है. खरीदे गए धान में से 3 लाख 20 हजार 980 क्विंटल धान का मिलर्स द्वारा उठाव के लिए डीओ जारी किया जा चुका है जबकि गत वर्ष आज की तिथि में 1 लाख 64 हजार 910 क्विंटल धान का उठाव के लिए डीओ जारी हुआ था. जिस लिहाज से गत वर्ष की तुलना में दुगुने धान का डीओ जारी हो चुका है. इस वर्ष अब तक की उपार्जन केंद्रों में उठाव का प्रतिशत 70.86 जबकि गत वर्ष आज की तिथि में उठाव का प्रतिशत 63.68 है. जिले के कई समितियों में निर्धारित बफर लिमिट से हजारों क्विंटल धान अधिक हो चुका है. सहकारी समिति की बफर लिमिट 12000 क्विंटल है मगर आज की स्थिति में उक्त केंद्र में 15000 क्विंटल धान जाम है. सोसाइटी में धान विक्रय करने आए किसानों का कहना है कि धान के उठाव में गति गति लाने के लिए तत्काल उपार्जन केंद्रों से धान उठाओ कर संग्रहण केंद्रों के लिए परिवहन किया जाना चाहिए ताकि धान खरीदी प्रभावित न होने पाए।