दुर्ग

प्रदेश में पहला दुर्ग निगम जहां गौठान में मत्स्य पालन
19-Dec-2021 4:36 PM
प्रदेश में पहला दुर्ग निगम जहां गौठान में मत्स्य पालन

मछली के बीज डालकर महिला समूह ने किया कार्य शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग/ 19 दिसम्बर।
नगर पालिक निगम सीमाक्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित गौठान में दुर्ग पहला निगम ऐसा है जहाँ गौठान में मत्स्य पालन हो रहा है। विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त  हरेश मंडावी के योजना तहत दिशा निर्देश पर मत्स्य उत्पादन में निगम दुर्ग की पहचान बने और आने वाले समय मे यहाँ मछलियां का कारोबार बढ़ाया जा सके जिससे नगर पालिक निगम की आमदनी बढ़े।इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दिया है।

गोकुल नगर स्थित तालाब में 90 प्रतिशत बीज निगम प्रशासन डाल दी है। जिसका फायदा निगम को मिलेगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ओर आयुक्तहरेश मंडावी ने कहा इस पहल से फायदा मिलेगा,और उन्होंने कहा मछली जलीय पर्यावरण पर आश्रित जलचर जीव है तथा जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने में इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।सभी के पर्यावरण का यदि सूक्ष्म अध्ययन किया जाय तो निष्कर्ष निकलता है कि पानी और मछली दोनों एक दूसरे से काफी जुड़े हुए हैं।पर्यावरण को संतुलित रखने में मछली की विशेष उपयोगिता है।

गोकुल नगर गौठान में कल्याणम स्व सहायता समूह ने गौठान में गायो की देखभाल बेहतर कर रही है।अभी लगभग 300 गौवंशो की संख्या के साथ संचालित एवं जिसका संचालन समूह द्वारा निगम के तत्वावधान में संचालित कर रही है यह गौठान गौवंशो के संवर्धन एवं महिला स्वावलंबन को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया गया था एवं अभी इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिससे कि महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण किया जा रहा है। विशेष कार्यों में गौठान से लगे हुए तालाब में मत्स्य पालन का कार्य प्रारंभ किया गया है एवं उसमें 10 किलो मछली के बीज डालकर महिला समूह द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना पशुपालकों को लाभ पहुंचने के लिए छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना चलायी गई. मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना के योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा गाय पालने वाले पशुपालक को से गोबर खऱीदी कर.इस योजना के तहत पशुपालक से खऱीदे गए गोबर का उपयोग सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए करेगी।
नियमित रूप से गोबर खरीदी होती रहे। जैविक खेती के होने वाले लाभ किसान लें। इस साल जिन किसानों ने जैविक खेती के माध्यम से उत्पादन हासिल किया है उनकी फसल भी अधिक आई है। जिन किसानों ने भी जैविक खाद का उत्पादन किया, उनका अनुभव शानदार रहा।
 


अन्य पोस्ट