दुर्ग

गणतंत्र दिवस परेड के लिए अदनान का चयन
18-Dec-2021 6:27 PM
गणतंत्र दिवस परेड के लिए अदनान का चयन

दुर्ग, 18 दिसंबर। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं ख्रेल मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 1 से 31 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय सेवा योजना गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2022 अंतर्राष्ट्रीय यूथ होस्टल 5 न्याय मार्ग चाणक्यपुरी नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से मो. अदनान बीएससी द्वितीय का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2022 के लिए हुआ है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.आरपी अग्रवाल ने जानकारी दी कि 30 दिसंबर को मो. अदनान दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा। दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर एक माह तक चलेगा।

शिविर पश्चात स्वयंसेवक राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से प्रत्यक्ष भेंट करेंगे। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.अरूणा पल्टा, कुलसचिव डॉ. सीएल देवांगन, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरपी अग्रवाल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
 


अन्य पोस्ट