दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। छत्रपति शिवाजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय (सीएसआईटी) दुर्ग में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों द्वारा फ्रेशर-डे धूमधाम के साथ मनाया गया। इंजीनियरिंग ब्रांच के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सेकण्ड ईयर 2021-22 के सभी ब्रांच के विद्यार्थियों का स्वागत सीनियर विद्यार्थियों ने किया।
यह कार्यक्रम सीएसआईटी के सभागृह स्वामी विवेकानन्द हॉल में हुआ। डॉन्जो फियस्टा नामक कार्यक्रम में विद्यार्थी बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम का रौनक बढ़ाए। कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआईटी के चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया।
इस अवसर पर अजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि इंजीनियर्स एक राष्ट्र का निर्माणकर्ता होता है और इस चार साल के इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन भी बहुत जरूरी है। इस प्रकार का कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशन का काम करता है। चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा ने अपने इंजीनियरिंग पढ़ाई के कुछ यादें विद्यार्थियों से साझा किए। सीएसआईटी के प्राचार्य डॉ. पी.के.घोष ने जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों को स बोधित किया एवं प्रेरणादायक स्टोरी के जरिए उनका मनोबल बढ़ाया।
इस फ्रेशर सिलेब्रेशन में जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों द्वारा सोलो डांस, गु्रप डांस एवं गायन के जरिए उपस्थित गुरुजन एवं विद्यार्थीगण मंत्रमुग्ध हुए. तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा जूनियर्स विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा मैनेजमेन्ट गे स के तहत जूनियर विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभाओं को निखारना उद्देश्य रहा. सीएसआईटी के विद्यार्थियों द्वारा इस फ्रेशर सिलेब्रेशन में मिस्टर फ्रेशर के रुप सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के राहुल एवं मिस फ्रेशर इंफॉरमेशन इंजीनियरिंग ब्रांच की दुर्गेशनंदनी का चयन किया गया. स्टाइल आईकॉन के रुप में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के चंदन सोनी एवं क प्यूटर साईन्स इंजीनियरिंग ब्रांच के कुमुदनी को स मानित किया गया. कॉलेज के कॉर्पोरेट रिलेशन मैनेजर राजीव नायर ने छात्र-छात्रों को मोटिवेशन गीत के जरिये उत्साह बढ़ाया.
इस पूरे आयोजन में डॉन्जो फियस्टा फ्रेशर सिलेब्रेशन में चेयरमैन अजय प्रकाश वर्मा, प्रिसिंपल डॉ. पी.के. घोष, रजिस्ट्रार राजेश वर्मा, डीन (एकाडेमिक) डॉ. संतोष शर्मा, डीन (टीएनपी) एवं स्टूडेन्ट अफेयर प्रो. संजय सिंह, डीन (फस्र्ट ईयर) डॉ. राजेश कुमार, प्रो. सोमेश देवांगन, डॉ. पद्मिनी शर्मा, डॉ. अभिजीत गांगुली, प्रो. प्रभास कुमार गुप्ता एवं अन्य विभागाध्यक्ष एवं छत्रपति शिवाजी गु्रप आफ इन्स्टीट्यूशन के फैकल्टीज एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु इंजीनियरिंग विद्यार्थीगण अनिमेष वर्मा, प्रेसिडेन्ट इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, वरुन चन्द्रा प्रेसिडेन्ट क प्यूटर साईन्स एंड इंजीनियरिंग ब्रांच, कीर्ति साहू प्रेसिडेन्ट इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच, श्वेता प्रेसिडेन्ट सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच, राजकरण साहू प्रेसिडेन्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच, तेमेश्वर प्रेसिडेन्ट मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच का योगदान सराहनीय रहा।


