दुर्ग
वॉर ऑफ द चैम्पियन्स जेपीएल पर माइटी रेड का कब्जा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर। जेसीआई दुर्ग-भिलाईअध्यक्ष जेसी रजनीश मंजू जायसवाल ने बताया कि पदमनाभपुर- मिनी स्टेडियम के प्रांगण में जेसीज खिलाडिय़ों ने क्रिकेट मैच वॉर ऑफ द चैंपियंस के आयोजन में सर्वप्रथम सीडीएस प्रमुख बिपिन रावत को श्रद्धाजंलि अर्पित की, जिसमें आज जेसी-बंधुओं, जेसीरेट्स व साथ ही जेसीलेट्स के अलावा नन्हे-मुन्नों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
सचिव जेसी आशीष तेलंग ने जानकारी दी कि खेल की संगठित रूप से जो रूपरेखा तैयार की गई, उसमें मेंटर जेसी कमलेश राजा तथा पूर्व प्रेसिडेंट जेसी प्रशांत गोलछा की कार्यशैली हमेशा की तरह नीति बद्ध तथा काबिले तारीफ रही। वीपी इंचार्ज जेसी आनंद जैन का भी पूर्ण सहयोग रहा।
प्रोग्राम डायरेक्टर की भूमिका में जेसी संतोष कुमार, जेसी रितेश कुमार पंडित तथा जेसी अतीश अग्रवाल ने मिलकर खेल को सुनियोजित तरीके से खेलने में अपना सहर्ष योगदान दिया।
संस्था के वरिष्ठ सदस्य जेसी अनिल बल्लेवार ने बताया कि पहली बार इस मैच में ड्रोनकैमरे द्वारा पूरे खेल की रिकॉर्डिंग की गई तथा पंजाबी ढोल का प्रयोग किया गया, हर चौके छक्के पर पंजाबी ढोल पर दर्शकों का रोमांच चरम पर था, जो कि एक नवीन व काबिलेतारीफ प्रयास रहा।
द्वितीय कार्यक्रम प्रभारी जेसी रितेश कुमार ने बताया कि आज के मैच में सभी सदस्यों को 4 टीमो में बांटा गया, जिसमें सभी ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया और आज की विजेता जेसी नितिन अग्रवाल की कप्तानी में टीम माइटी रेड ने टीम येल्लो को एक बेहद रोमांचक फाइनल मैच में हराते हुए द वॉर ऑफ द चैम्पियन्स जेपीएल 2021 ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जेसी आशीष शर्मा, जेसी नितिन अग्रवाल को मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जेसीलेट यश राजा को दिया गया। बेस्ट बॉलर जेसी जयदीप सावलानी व बेस्ट फील्डर जेसी आनंद जैन को मिला।
इसके साथ ही जेसीरेट सदस्यों का भी मैच हुआ, जिसमें जेसीरेट नीति बल्लेवार को तथा जेसिलेट मैच में जेसी आदित्य जैन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
अंपायर के रूप में योगेश अग्रवाल जी पिछले चार-पांच सालों से जेसीआई क्रिकेट में एंपायरिंग कर रहे हैं। उनकी भूमिका बहुत ही सशक्त व सराहनीय रही।
कमेंट्री की मुख्य वाचिका जेसीरेट निशा नितिन अग्रवाल जी एवं जेसी प्रशुक नाहर एवं जेसी अमूल जैन जी की कमेंट्री भी लोगों को बहुत भायी।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेश सांखला ने बताया की इस मैच के आयोजन मे जेसीआई दूर-भिलाई ने स्पोर्ट्समैन शिप, वेक्सिनेशन, सेव वाटर, क्लीन इंडिया तथा वृक्षारोपण के सन्देश को गुबारों के जरिए फैलाकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण की कामना की।
देश के इस सर्वोच्च लोकप्रय खेल के इस कार्यक्रम में संस्था के पूर्वाध्यक्ष जेसी मलय जैन, जेसी चंद्रप्रकाश गजवानी, जेसी प्रवीण परमार,जेसी राजेश सांखला, जेसी अंशुल जैन, जेसी प्रणय माहेश्वरी, जेसी विवेक शाह उपस्थित थे।


