दुर्ग
वार्ड-9 के बाद 35 में भी भाजपा को सफलता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भिलाई नगर निगम चुनाव के संचालक संतोष पांडेय, भिलाई चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय की समझाइश पर वार्ड 35 के निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चंदन लाल यादव को अपना समर्थन देते हुए स्वयं को प्रत्याशी के रूप में समर से अलग कर लिया है। दीपक समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी चंदन लाल के समर्थन में प्रचार में जुट गए हैं।
गौरतलब हो कि भाजपा के समर्थन में कल वार्ड-9 से निर्दलीय शांति वर्मा चुनाव मैदान से हटीं और भाजपा प्रवेश कर लिया। उन्होंने वार्ड 9 की भाजपा उम्मीदवार रानी देवी केशरवानी के पक्ष में चुनाव मैदान से खुद को प्रत्याशी के रूप से हटा लिया है।
भाजपा में शांति वर्मा का चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, भिलाई शहर भाजपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने भाजपा प्रवेश करवाया है।


