दुर्ग
वार्ड प्रभारियों से प्रचार अभियान पर बृजमोहन ने की चर्चा
16-Dec-2021 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 दिसंबर। भिलाई-3 चरोदा नगर निगम चुनाव में भाजपा के संचालक पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के समस्त वार्ड प्रभारियों की पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक ली।
बैठक में श्री अग्रवाल ने प्रचार अभियान की समीक्षा की तथा अभियान में हो रही कमी-कमजोरियों पर सुधार करने की नसीहत जिम्मेदार पदाधिकारियों को दी। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, सह प्रभारी अशोक बजाज सहित भिलाई-3 चरोदा के विभिन्न वार्ड के भाजपा प्रत्याशी और बूथ संगठन के कार्यकर्ता बडी़ संख्या में उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


